पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप, लाइन हाजिर

कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप, लाइन हाजिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| जवाहरनगर थाने के कांस्टेबल कमल पर युवक ने मारपीट का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि मारपीट से उसके कान का पर्दा फट गया। कार्यवाहक एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित के पड़ोसी चेतन ने बताया कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है।

जवाहर नगर निवासी अशोक सिंह रविवार रात एक बजे साथियों को ऑटो में बिठाने जा रहा था। इसी दौरान जवाहर नगर थाने का कांस्टेबल कमल सिंह गाली-गलौच करने लगा। युवकों ने विरोध किया तो कांस्टेबल ने अशोक को पीट दिया। इसके विरोध में क्षेत्रवासियों ने सोमवार को थाने में प्रदर्शन कर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और जवाहर नगर बंद करने की चेतावनी दी थी।