छावनी में कलशयात्रा के साथ भागवत शुरू
राधाकृष्णमंदिर छावनी रामचंद्रपुरा में मंगलवार को शिव आश्रम से गाजे-बाजे और जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली। राधा-कृष्ण के भजनों की धुन पर महिलाएं कलश धारण कर मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल पहुंची। आचार्य कैलाशचंद तेहरिया ने कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा का बखान किया। उन्होंने भक्तों से कहा कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए भक्त के मन में भक्ति का भाव होना जरूरी है। उन्होंने आत्मदेव चरित्र का भी वर्णन किया। कथा आयोजक सज्जन कंवर ने श्रीमद् भागवत की पूजा की।
अन्यप्रसंगों का वर्णन आज
दोपहर12 से शाम 4 बजे तक कथावाचन होगा। बुधवार को सुखदेव जन्म, महाभारत कथा सार, राजा परीक्षित जन्म, कलयुग वर्णन, कपिल जन्म कथा होगी।
छावनी रामचंद्रपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।