पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकर राखल्यो विश्वकर्मा थांको घणो बड़ो दरबार

चाकर राखल्यो विश्वकर्मा थांको घणो बड़ो दरबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांगिड़ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सुभाषनगर छात्रावास में भजन संध्या और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।

बाबा के भजनों का गुणगान करते हुए राजेंद्र जांगिड़ ने चाकर राखल्यो विश्वकर्मा, थांको घणो बड़ो दरबार, झीनी-झीनी उड़े रे गुलाल... जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दीं। रात 8:30 बजे सुंदरकांड शुरू हुआ। देर रात को महाआरती में समाज के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं बच्चे शामिल हुए। इसके बाद प्रसादी का वितरण हुआ। मंडल अध्यक्ष लोकेश जांगिड़ ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे महावीरनगर स्थित मंदिर में पूजन-अर्चना होगी।

जागरणमें झूमे लोग आज होगा हवन-पूजन

अखिलभारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की ओर से विश्वकर्मा महोत्सव के तहत मंगलवार रात केशवपुरा में जागरण हुआ। बुधवार सुबह 9 बजे पूजन, हवन, दोपहर 2 बजे सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम, दोपहर 3 बजे प्रतिभा सम्मान और शाम 6 बजे प्रसादी वितरण होगा।