- Hindi News
- अहंकारी व्यक्ति गांठ का भी गवां बैठता है : सुधासागर महाराज
अहंकारी व्यक्ति गांठ का भी गवां बैठता है : सुधासागर महाराज
कोटा| जैनमुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि मेहनत के बिना फल की इच्छा करना बेमानी है। जो इंसान पूरी ईमानदारी के साथ परीश्रम करता है, वह लक्ष्य तक जरूर पहुंचता है। अत: हमें फल की इच्छा किए बिना कर्म करते रहना चाहिए।
महाराज मंगलवार को दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति द्वारा आरएसी मैदान में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास कुछ नहीं होता, हम सही रहते हैं, लेकिन जब भगवान कुछ दे देता है तो हम अहंकारी हो जाते हैं। ऐसे में भगवान का आशीर्वाद ज्यादा समय तक हमारे पास नहीं रह पाता। अहंकार के चक्कर में जो हमारे पास होता है, उसे भी खो देते हैं। महाराज ने विरासत की जानकारी भी दी।