पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीडिया जनसंचार माध्यम स्मारिका का विमोचन

मीडिया-जनसंचार माध्यम स्मारिका का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आईजीडॉ. रवि प्रकाश ने मंगलवार को उनके कक्ष में “मीडिया-जनसंचार माध्यम” स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों के समूह के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रकाशन शोध आलेखों का एक अच्छा संकलन बन गया है जो केवल मीडिया कर्मियों का ज्ञान संवर्धन करेगा बल्कि पत्रकारिता के विद्यार्थी के लिए भी उपयोगी रहेगा। स्मारिका के संपादक एडवोकेट अख्तर खान अकेला ने कहा कि स्मारिका में विषय-विशेषज्ञों, साहित्यकारों पत्रकारों के साथ-साथ जनसंपर्क विधा से जुड़े विद्वानों के 38 आलेखों का संपादन किया गया है। स्मारिका का प्रकाशन कृष्णा मानव विकास संस्थान द्वारा मीडिया आईईसी फोरम की ओर से किया गया है। स्मारिका में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व निदेशक डा. अमर सिंह राठौर, साहित्य एवं पत्रकार वेदव्यास, वरिष्ठ पत्रकार एवं मध्य प्रदेश राज्य के सूचना आयोग के अध्यक्ष आत्मदीप के आलेख भी शामिल हैं।