पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण बचाकर ही हम कर सकते हैं ओजोन परत की सुरक्षा

पर्यावरण बचाकर ही हम कर सकते हैं ओजोन परत की सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीएमरोड स्थित साइंस सेंटर में वन विभाग और स्वयंसेवी संगठनों की ओर से ओजोन संरक्षण दिवस मनाया गया। सिर पर छाता रैली के माध्यम से प्रतीक के रुप में कहा कि यदि समय रहते प्रकृति संरक्षण की ओर ध्यान नहीं दिया तो सूरज की खतरनाक किरणों से बचाने के लिए हमें छाते लगाने पड़ेंगे।

वक्ताओं ने कार्यशाला में कहा कि पृथ्वी के वातावरण और प्राणियों को सुरक्षा प्रदान करने वाली ओजोन परत संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। पेड़ों को बचाना होगा। नए पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ाना होगा,बिना पर्यावरण संरक्षण के विकास संतुलित नहीं हो सकता है।

मुख्य अतिथि महापौर डॉ. र|ा जैन ने कहा कि पेड़ भगवान का स्वरूप हैं और उसको काटने पर ग्लोबल वार्मिंग के खतरे सामने हैं। उन्होंने कहा कि कोटा को स्मार्ट शहर बनाना है तो ग्रीन सिटी और क्लीन सिटी की अवधारणा पर सभी को काम करना होगा।

मुकंदरा हिल्स टाई गर रिजर्व के उप वन संरक्षक सुनील छिद्रि ने कहा कि बिना पर्यावरण संरक्षण के विकास संतुलित नहीं कहा जा सकता। गंगा की सफाई के लिए 10 हजार करोड़ खर्च करने की जरूरत क्यों पड़ रही है इस पर विचार करें तो जवाब मिलेगा कि नदियों के किनारे मानव आबादी को सही तरीके से विकसित नहीं किया गया। पहले गंदा करेंगे फिर साफ करेंगे यह धारणा गलत है। कार्यशाला में जेडीबी कॉलेज की लेक्चरर डॉ. विजय देवड़ा ने स्टूडेंट्स को पराबैंगनी किरणों की केमेस्ट्री समझाई। पर्यावरणविद् डॉ. एलके दाधीच, डॉ. आरसी साहनी, डॉ. फातिमा सुल्तान, आईएफएस सुगना राम सहित अन्य अतिथियों ने ओजोन परत की महत्ता बताई।

वनमहोत्सव में दीं पर्यावरण संबंधी जानकारियों : आर्यसमाजतलवंडी की ओर से भीतरिया कुंड में वन महोत्सव का मंगलवार को आयोजन किया गया। समाज के प्रधान रघुराज सिंह कर्णावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से किया गया। जिसमें आर्यजनों ने वेदमंत्रों से आहुतियां देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। मुख्य वक्ता अग्नि मित्र शास्त्री ने वेद और पर्यावरण पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में आर्य समाज के मंत्री भैरूलाल शर्मा और उषा भटनागर ने भजन प्रस्तुत किए। खेलकूद अन्य मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए। वैदिक ज्ञान प्रश्नोत्तरी में महिलाओं, पुरूषों और बच्चों ने भाग लिया।

छाता रैली िनकालकर ओजोन परत संरक्षण का संदेश देती महापौर अन्य सदस्य।