अब 29 सितंबर तक भरे जाएंगे ऑप्शन
कोटा| राजस्थानयूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंस की ओर से चल रही एमएससी, बीएससी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश प्रक्रिया के अब स्टूडेंट्स 29 सितंबर तक कॉलेज का ऑप्शन भर पाएंगे। पहले इसकी अंतिम तारीख 16 सितंबर ही थी। सत्र 2014-15 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग छह सितंबर से शुरू हुई थी।
दरअसल, 15 सितंबर को ही कोटा नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य कॉलेज में एमएससी बीएससी की सीटों में बढ़ोत्तरी कर दी थी। इससे अन्य स्टूडेंट्स को भी काॅउंसलिंग में भाग लेने का विकल्प मिल गया था। इसको देखते हुए यूनिवर्सिटी ने आखिरी तारीख में बदलाव किया है। शिड्यूल के अनुसार अब ऑनलाइन कॉलेज आवंटन की सूची पांच अक्टूबर को जारी होना प्रस्तावित है। गौरतलब है कि कोटा गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज में बीएससी में सीटों की संख्या को 60 से बढ़ाकर 100 और एमएससी नर्सिंग में सीटों को 20 से बढ़ाकर 40 कर दिया गया है। उधर, राजस्थान स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एमबीएस हॉस्पिटल कोटा ने सीटों को बढ़ाने के लिए आईएनसी और आरएनसी सहित मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल, एमबीएस अधीक्षक और नर्सिंग कॉलेज अधीक्षक का आभार जताया है।