पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान की अमर प्रेम कहानियां आज रात से जिंदगी एक्सप्रेस में 94.3 मायएमफम पर

राजस्थान की अमर प्रेम कहानियां आज रात से जिंदगी एक्सप्रेस में 94.3 मायएमफम पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान की अमर प्रेम कहानियां आज रात से जिंदगी एक्सप्रेस में 94.3 मायएमफम पर

कोटा|आपने अबतक राजस्थान के शौर्य और वीरता के चर्चे सुने होंगे, लेकिन इस वैलेंटाइन वीक में show जिंदगी एक्सप्रेस की गाड़ी इस पूरे हफ्ते 9 से 13 फरवरी तक रुकेगी प्यार के स्टेशन पर रात 9 से 12 तक सिर्फ 94.3 मायएफएम पर। राजस्थान की इस मिट्टी में छिपी हैं कई प्रेम कहानियां, जिन्हें सुनने के बाद आप का विश्वास प्यार पर और गहरा हो जाएगा। ढोला-मारू की कहानी में सुनिए की कैसे सच्चे प्यार में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को मौत के मुहं से वापस बुलाता है। पृथ्वीराज और संयोगिता की कहानी को सुनकर जानिये की कैसे सच्चा प्यार बिना एक दूसरे को देखे भी हो सकता है। रानी पद्मावती के कहानी को सुनकर जानिये कि सच्चे प्यार के लिए लोग अपनी जान देने से भी नहीं हिचकते, समझिए प्यार के सही मायने। इस प्यार के मौसम में खो जाइए, ऐसी ही अमर प्रेम कहानियों में रेडियो के इतिहास में पहली बार जानिये राजस्थान के इस दूसरे पहलु को आरजे शिखा की ज़ुबानी, सिर्फ 94.3 मायएफएम पर..।