पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालाजी धाम पर श्रीमद‌्भागवत महापुराण 11 से

बालाजी धाम पर श्रीमद‌्भागवत महापुराण 11 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आरकेपुरम सेक्टर-ए में स्थित बालाजी धाम पर श्रीमद‌्भागवत महापुराण 11 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू होंगी। यह जानकारी प्रवक्ता पीपी गुप्ता ने दी। गुप्ता के अनुसार कथा 11 से 17 फरवरी तक होगी इसका वाचन वृन्दावन के संत धर्मदेव महाराज करेंगे। कथा का समय दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक योगेश विजय ने बताया कि कलश यात्रा सुबह 10 बजे आरके पुरम सेक्टर-बी के हनुमान मंदिर से शुरू होकर बालाजी धाम पर सम्पन्न होंगी। विजय ने आगे बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है।