पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिपोर्ट: डिप्टी तृप्ति ने नहीं रोका था अंकुर की कार के सत्यापन से

रिपोर्ट: डिप्टी तृप्ति ने नहीं रोका था अंकुर की कार के सत्यापन से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जांचमें सामने आया कि घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी के लिए एक संदेश प्रसारित किया था, जिसमें सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में खास मुस्तैदी बरतने और संदिग्ध सफेद निशान माइक्रा कारों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।

{कंट्रोल रूम के आदेश की पालना में घटना वाली रात ओम एन्क्लेव में अंकुर की कार का सत्यापन करने अनंतपुरा के थानाधिकारी अमर सिंह राठौड़ गए। वहां अंकुर के परिजनों से बातचीत के बाद उन्होंने कोटा शहर पुलिस के वाट्स एप ग्रुप पर कार के दशहरा मेला स्थल पार्किंग में खड़ी होने के बारे में अपडेट किया।

{जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि मेले की पार्किंग ट्रैफिक डीएसपी के ही क्षेत्राधिकार में थीं। वाट्स एप के जरिए यह सूचना उनके ध्यान में भी चुकी थी कि वहां एक सफेद निशान माइक्रा खड़ी हुई है, इसके बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

{आरोप यह भी था कि ट्रैफिक डीएसपी ने पुलिस अधिकारी को अंकुर की कार का सत्यापन बाद में करने को कहा, लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। हां, जांच में इतना जरूर स्पष्ट हुआ कि घर पर पुलिस पहुंचने के बाद अंकुर ने मेले से ट्रैफिक डीएसपी को फाेन कर जानकारी ली। खुद अंकुर के बयानों से भी यह बात साबित हुई है।

^जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, लेकिन मैंने अभी देखी नहीं है। रिपोर्ट आईजी कार्यालय काे भेजेंगे। हां, पुलिस महानिदेशक ने ट्रैफिक डीएसपी को एपीओ किया है। इस संबंध में आदेश मिल चुके हैं। -डॉ. अमनदीप सिंह कपूर, पुलिस अधीक्षक, कोटा (शहर)

^मैंइस मामले में कुछ नहीं कहना चाहता-नो कमेंट्स। उच्चाधिकारी ही आपको कुछ बता पाएंगे। -अमर सिंह राठौड़, थानाधिकारी, अनंतपुरा

^मैंनेजांच करके रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दे दी। ये गोपनीय मामले होते हैं। लिहाजा, मैं तो आपको कुछ भी नहीं बता पाऊंगा। -शांतनु, एएसपी (सिटी)