पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अप्रैल से होगा सेल्स टैक्स का ऑनलाइन असेसमेंट

अप्रैल से होगा सेल्स टैक्स का ऑनलाइन असेसमेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्यिककर विभाग में करदाता डीलर्स के लिए अप्रैल से ऑनलाइन असेसमेंट की सुविधा शुरू होगी। इससे संभाग के हजारों डीलर्स के लिए आसानी होगी। उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इतना ही नहीं रिफंड भी ऑनलाइन सीधे डीलर्स के बैंक खाते में जमा होगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सर्विसेज के तहत माल पंजीकरण पंजिका का भी डिजिटलाइजेशन कर दिया गया है। विभाग अब सभी नोटिस भी ऑनलाइन भेजेगा। इसके लिए डीलर्स के मोबाइल नंबर एवं मेल आईडी लेने का काम शुरू कर दिया है। इससे नोटिस डाक से भेजने या गुम होने की समस्या से निजात मिलेगी। डीलर को डिमांड की भी सूचना मेल से मिलेगी। इतना ही नहीं डीलर बकाया डिमांड का भी खुद पता कर सकेंगे। डीलर्स को सेवा के जरिए कर मुक्ति प्रमाण पत्र भी मिल सकेगा।