स्वाइन फ्लू के 32 नए रोगी और सामने आए
कोटा|स्वाइन फ्लूका कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 32 नए रोगी पॉजिटिव आए हैं। इसमें कोटा में रोगियों का आंकड़ा 166 पर पहुंच गया। वहीं, एक संदिग्ध महिला रोगी की मौत हो गई। सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि सोमवार को 92 नमूने दिल्ली भेजे थे। इसमें से 26 रोगी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 21 कोटा के हैं। वहीं, 24 नमूनों की जांच कोटा में की गई। इसमें 5 कोटा के हैं। कोटा जिले में अब कुल मिलाकर 166 रोगी हो गए हैं। मंगलवार को 138 लोगों के नमूने भेजे गए हैं। प्रिंसिपल डॉ. गिरीश वर्मा ने बताया कि वार्ड में भर्ती रंगबाड़ी निवासी शिमला बाई की मौत हुई है। उसकी रिपोर्ट आना बाकी है। अभी 23 पेशेंट भर्ती है।