- Hindi News
- दो दिन में टीके मास्क नहीं मिले तो काम बंद कर देंगे
दो दिन में टीके मास्क नहीं मिले तो काम बंद कर देंगे
नर्सेजसंघर्ष समिति ने शहर में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के संबद्ध अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों को अच्छी क्वालिटी के मास्क उपलब्ध करवाने और टीके लगवाने की मांग करते हुए प्रिंसिपल को ज्ञापन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि 12 फरवरी तक यह व्यवस्था नहीं हुई तो सभी कर्मचारी काम बंद कर देंगे।
महासचिव वैभव गौतम ने बताया कि कर्मचारी जान जोखिम में डालकर रात दिन काम कर रहे हैं। उसके बाद भी उनकी सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष अरुण जांगिड़ ने कहा कि विशेष प्रकार के मास्क, टैबलेट, इंजेक्शन की व्यवस्था प्रशासन तो करनी होगी। इस दौरान विधायक संदीप शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने भी कर्मचारियों को जल्द व्यवस्था होने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सीपी बैरवा, गोविंद गोपाल बैरवा, दिनेश मीणा, रामावतार मीणा, मनोज शर्मा, धर्मराज नागर शामिल थे। भाटिया ग्रुप के डायरेक्टर प्रेम भाटिया वहां स्वाइन फ्लू की जांच करवाने पहुंचे। इस पर प्रिंसिपल और अधीक्षक ने उनसे कहा कि वे कर्मचारियों के लिए 100 विशेष प्रकार के मास्क उपलब्ध करवा दें।