पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में जगह जगह पिलाई गई स्वाइन फ्लू से बचाव की दवा

शहर में जगह-जगह पिलाई गई स्वाइन फ्लू से बचाव की दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, होमियोपैथी चिकित्सक एसोसिएशन, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड,चाइल्ड लाइन की ओर से मंगलवार को एमबीएस परिसर में होम्योपैथिक शिविर लगाया गया। इसमें स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए 1105 लोगों को होम्योपैथिक की दवा दी। यहां सीएमएचओ डाॅ. आरएन यादव, आरसीएचओ डाॅ. आरके लवानिया,होम्योपैथिक डाॅ. मुकेश दाधीच आदि ने दवाएं बांटी।

कलेक्ट्रेट परिसर में पिलाया काढ़ा: कलेक्ट्रेट विकास समिति के अध्यक्ष हरीश बग्गा ने कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 500 कर्मचारियों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। इसी दौरान भाजपा के दीपक चतुर्वेदी और पार्षद चिमन मेहरा ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा है कि स्कूलों में 7 दिनों की छुट्टी की मांग की है। जिससे स्वाइन फ्लू से बचाव हो सके और बच्चे सुरक्षित घरों पर रह सकें।
बच्चों को पिलाया काढा: दिगम्बर जैन औषधालय, रामपुरा के सहयोग से अकलंक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, रामपुरा के लगभग 500 विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू के प्रभाव से बचने के लिए काढ़ा पिलाया गया। यह काढ़ा विद्यार्थियों को तीन दिन तक पिलाया जाएगा।