पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाड़ौती में कांग्रेस भाजपा के दो दो उप जिला प्रमुख

हाड़ौती में कांग्रेस-भाजपा के दो-दो उप जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर. जयपुर/कोटा

जिलाप्रमुख के चुनाव में कूटनीति में हारी भाजपा अगले ही दिन उप जिला प्रमुख के चुनाव में कुछ संभल गई। रविवार को इस चुनाव में भाजपा 24 उप जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही। कांग्रेस को केवल 9 पद उपजिला प्रमुख के मिले।

हाड़ौती में कांग्रेस और भाजपा के दो-दो उप जिला प्रमुख बने हैं। वहीं कांग्रेस ने बूंदी में भाजपा से उप प्रधान की एक सीट छीनकर बढ़त हासिल की। तो बारां में एक उप प्रधान हार जाने से कांग्रेस को नुकसान हुआ है। तीन उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला प्रमुख चुनाावों में भाजपा और कांग्रेस को दो-दो जिलों में जीत मिली थी। जिला परिषद के अधिक सदस्य जीतने के बावजूद भाजपा अलवर और नागौर में जिला प्रमुख के पद नहीं जिता सकी थी। साथ ही बराबर सदस्य होने के बावजूद झुंझुनूं में भी कांग्रेस की रणनीति सत्ताधारी भाजपा को पीछे छोड़ने में काम आई।

ऐसे में कांग्रेस ने तीनों जगह ही अपने जिला प्रमुख बनाए। रविवार को भाजपा ने संभलते हुए रणनीति में बदलाव किया और इन तीनों स्थानों पर ही उप जिला प्रमुख के पद पर जीत दर्ज की। जयपुर में मोहनलाल शर्मा उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। (पेज|4 भी पढ़ें )

प्रदेशमें 25 पुरुष और केवल 8 महिला उप जिला प्रमुख चुनी गईं। जबकि 18 जिला प्रमुख चुनी गई थीं।

जिला परिषद : जिला प्रमुख : पार्टी

अजमेर : टीकम चंद चौधरी : भाजपा

अलवर : रमन गुलाटी : भाजपा

बांसवाड़ा : संगीता : कांग्रेस

बारां : राजकुमार : भाजपा

बाड़मेर : सोहनलाल : कांग्रेस

भरतपुर : सुनीता देवी : भाजपा

भीलवाड़ा : रामचंद्र सेन : भाजपा

बीकानेर : इंदु देवी : कांग्रेस

बूंदी : सत्येंद्र : कांग्रेस

चित्तौडगढ : पिंकी अहीर : भाजपा

चूरू : सुरेंद्र सिंह : भाजपा

दौसा : सीताराम : कांग्रेस

धौलपुर : गिरीश कुमारी : भाजपा

डूंगरपुर : मनीलाल : भाजपा

गंगानगर : नक्षत्र सिंह : भाजपा

हनुमानगढ़ : रोशनलाल : भाजपा

जयपुर : मोहनलाल शर्मा : भाजपा

जैसलमेर : उम्मेद सिंह : कांग्रेस

जालौर : गिरधर कंवर : भाजपा

झालावाड़ : भाग चंद : भाजपा

झुंझुनूं : बनवारीलाल सैनी : भाजपा

जोधपुर : गोपाराम : भाजपा

करौली : मिथिलेश कुमारी : कांग्रेस

कोटा : मनोरंजन मनोज : कांग्रेस

नागौर : रमेश चंद : भाजपा

पाली : नवल किशोर : भाजपा

प्रतापगढ़ : आशीष : भाजपा

राजसमंद : सफलता : भाजपा

सवाई माधोपुर : श्योपाल : कांग्रेस

सीकर : शोभा सिंह : भाजपा

सिरोही : कानाराम : भाजपा

टोंक : अवधेश शर्मा : भाजपा

उदयपुर : सुंदरलाल भानावत : भाजपा

मनोरंजन मनोज