पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा में 24 घंटे में 3 स्वाइन फ्लू रोगियों की मौत

कोटा में 24 घंटे में 3 स्वाइन फ्लू रोगियों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|स्वाइन फ्लूसे एमबीएस अस्पताल में 2 महिलाओं की रविवार तथा एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। तीनों की जांच में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 5 हो गई। 112 रोगियों के नमूने लिए गए, जिनमें से 34 नए रोगी सामने आए। इसमें कोटा जिले के 27 हैं। चिकित्सा विभाग को दो पॉजिटिव रोगियों के पते नहीं मिलने पर उन्हें दवा नहीं दे सके। एमबीएस के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती प्रेमनगर निवासी कौशल्या प|ी कमल की रविवार दोपहर को मौत हो गई। शेष| पेज 12

इसीप्रकार मांगरोल निवासी राजेश बाई प|ी भगवती की भी सुबह 9 बजे मौत हो गई। बाद में आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। शनिवार को जिस इटावा निवासी रीना की मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट भी रविवार को पॉजीटिव आई है।

सीएमएचओ को रात 9 बजे तक पता नहीं

रविवार को हुई दोनों मौतों के बारे में रविवार रात 9 बजे तक सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव को पता नहीं था। उनका कहना था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

करनी नगर में पिलाई बच्चों को होम्योपैथिक की दवा

राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल कोटड़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ . जितेंद्र कटियाल ने करनी नगर विकास समिति में 70 बच्चों श्रद्धा भवन में वृद्धों स्टाफ के लोगों सहित 80 जनों को होम्योपैथिक की दवा पिलाई गई। शाम को पंजाब सभा भवन में परिचय सम्मेलन में भी 450 लोगों को दवा पिलाई गई। डॉ. जितेंद्र ने बताया कि इस दवा से स्वाइन फ्लू से काफी बचाव होगा।