- Hindi News
- जयपुर में खुलेगा पेट्रोलियम इंजी. का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
जयपुर में खुलेगा पेट्रोलियम इंजी. का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
केयर्न इंडिया के इंजीनियर्स से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
आरटीयूका प्रतिनिधिमंडल केयर्न इंडिया के इंजीनियर्स से मुलाकात करने जाएगा, वहां कोर्स के डिजायन पर चर्चा होगी। दरअसल, केयर्न इंडिया ही वर्तमान में बाड़मेर में पेट्रोलियम के प्लांट पर काम कर रही है। चर्चा के आधार पर इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया जाएगा।
इसीलिएथी सेंटर के लिए कोटा की दावेदारी
सेंटरमें संचालित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा आरटीयू ही तय करेगा। पूरे सेंटर को विकसित करने की जिम्मेदारी आरटीयू की होगी। अभी पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की डिग्री आरटीयू दे ही रहा। सेंटर खुल जाने से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को जयपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। गाइडेंस भी यहीं मिल जाएगी।
अन्य उत्पाद से उद्योगों को फायदा
पेट्रोलियमके मूल स्वरूप क्रूड ऑयल को रिफाइन करने पर केरोसिन, डीजल, पेंट, कोलतार सहित अन्य उत्पाद भी निकलते हैं। पेट्रोलियम कंपनी पेट्रोल और डीजल को ही काम में लेती है। बाय प्रोडक्ट से उद्योगों को फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स में इन प्रोडक्ट्स को उपयोग में लेने के लिए इंटरप्रिन्योरशिप विकसित भी जाएगी।
^पेट्रोलियम इंजीनियरिंग का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का बनाया जाएगा। पेट्रोलियम पदार्थों की अधिकांश डीलिंग लोकल लेवल पर नहीं होती है। अब आरटीयू का प्रतिनिधिमंडल केयर्न इंडिया से बात करेगा। जगह कोई इश्यू नहीं है। सरकार के स्तर पर निर्णय लेना है। -एनएसव्यास, वीसी, राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी