पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजीव गांधी नगर सुरक्षा गेटों से होगा कवर, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी नगर सुरक्षा गेटों से होगा कवर, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटाशहर में स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी का सपना धीरे-धीरे साकार होने लगा है। वार्ड नंबर 28 राजीव गांधी नगर के जागरूक नागरिकों पार्षद गोपालराम मंडा ने मिलकर वार्ड की सुरक्षा के लिहाज से बड़ी पहल की है। आने वाले 3-4 माह में कोचिंग जोन बन चुके पूरे राजीव गांधी नगर को 6-6 फिट की दीवारों से कवर कर दिया जाएगा। स्टूडेंट आम जनता के आने-जाने के लिए 6 गेट रखे जाएंगे, जो दिनभर खुले रहेंगे और रात 8 बजे बंद हो जाएंगे। इलाके इन 6 गेटों की मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया जाएगा।

वार्ड नंबर 28 में राजीव गांधी नगर कोटा में कोचिंग हब के रूप में जाना जाता है। जहां विभिन्न कोचिंग संस्थाओं में देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बनाने आते हैं। छात्रों आम नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से जनता ने सितंबर माह में दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम में सुझाव दिए थे कि पूरे वार्ड को कवर्ड करके लोहे के गेट सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी रखी जानी चाहिए।

राजीव गांधी नगर को अब गेटों से कवर किया जाएगा।