पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह नामांकन शिविर का स्थान बदला

भामाशाह नामांकन शिविर का स्थान बदला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| भामाशाहयोजना के तहत पुराना वार्ड नंबर 9 में सोमवार से होने वाले तीन दिवसीय दो नामांकन शिविरों में से एक का स्थान परिवर्तित किया गया है। अनंतपुरा स्थित नगर निगम की हेल्प लाइन में आयोजित होने वाला शिविर अब अनंतपुरा के पठान मोहल्ला स्थित अनंतपुरा एकेडमी पब्लिक स्कूल में लगेगा। जिसमें अमन कॉलोनी, सुभाष विहार कॉलोनी तालाब गांव क्षेत्र के लोग भामाशाह कार्ड बनाने के लिए पंजीयन करा सकेंगे। दूसरा शिविर रा.मा.विद्यालय अनंतपुरा में लगेगा, जिसमें अनंतपुरा राजपूत कॉलोनी क्षेत्र के लोग पंजीयन करा सकेंगे। नगर निगम के आयुक्त नरेन्द्र कोठारी ने बताया कि 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे।