निगम ने बनाया 286 करोड़ रुपए का बजट
घोषणाके अनुुरूप आय व्यय नहीं होने से इस बार नगर निगम ने 28.40 करोड़ रुपए कम का बजट तैयार किया है। कुल 286 करोड़ 50 लाख रुपए का बजट तैयार किया गया है। इसे 11 फरवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत करके पारित करवाया जाएगा। ऐसा अधिकारियों द्वारा आय बढ़ाने में ध्यान देने के चलते हुआ है।
निगम का चालू वित्तीय वर्ष चुनावों में ही बीत गया। इस कारण कई मदों में घोषित अनुमानों के अनुसार आय नहीं होने से उसे बनाए गए बजट में कम कर दिया गया है। इसमें विज्ञापन बोर्ड की फीस से चालू वर्ष में 5 करोड़ की आय होने का अनुमान लगाया गया था लेकिन, जनवरी तक मात्र 1.69 करोड़ रुपए की ही आय हुई। इसे देखते हुए इस मद में दो करोड़ रुपए कम कर दिए हैं।
निगमनहीं दे रहा आय पर ध्यान
निगमके अधिकारी रोड कटिंग में बजट के अनुरूप सालभर में 10 लाख रुपए भी नहीं जुटा पाए। इसलिए इस मद में मात्र 1 लाख रुपए रखे गए हैं। पशु मेले में घोषित 1.50 करोड़ से कम आय होने पर इसमें 10 लाख की कमी कर दी गई है। रजिस्ट्री एवं स्टाम्प उपकर से तीन करोड़ की आय होनी थी, लेकिन एक पैसा इस मद में नहीं मिला। जमीन की लीज से 25 लाख की जगह 9.69 लाख की आय हुई। इस कारण इसमें 10 लाख की कमी कर दी गई है। बीपीएल आवास योजना में मौजूदा बजट के 14 करोड़ की आय को शून्य कर दिया गया है।