पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्तिधाम की सफाई कर समाजसेवी को दी श्रद्धांजलि

मुक्तिधाम की सफाई कर समाजसेवी को दी श्रद्धांजलि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजके प्रति उनकी सेवा और हमेशा अनुशासित जीवन जीने के नियम को देखते हुए मृत्युपरांत समाज ने भी उन्हें समाजसेवा करके श्रद्धांजलि दी। बात है स्टेशन निवासी श्रीराम जस विजयवर्गीय के निधन की। रविवार को उनके अंतिम संस्कार से पहले कालोनीवासी अग्रवाल समाज ने पूरे मुक्तिधाम की सफाई कर धुलाई की।

सिविल लाइंस कोटा जंक्शन निवासी 85 वर्षीय श्रीराम जस विजयवर्गीय का शनिवार को निधन हो गया था। विजयवर्गीय शुरू से ही समाज के कार्यक्रमों सहित अनुशासित जीवन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना स्टेशन क्षेत्र के अग्रवाल समाज को लगी तो उन्होंने अंतिम संस्कार से पहले पूरा मुक्तिधाम साफ कर उन्हें अलग तरीके से श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई। रविवार को सुबह 8.30 बजे उनका अंतिम संस्कार होना था। उससे पहले ही सुबह 7 बजे अग्रवाल समाज के मुकेश अग्रवाल, हुकम अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, राघवेंद्र नागल, दामोदर अग्रवाल, दीपक अदलक्खा संजय आदि मुक्तिधाम पहुंच गए। उन्होंने पूरे मुक्तिधाम की सफाई की। उसके बाद श्रीराम जस विजयवर्गीय का अंतिम संस्कार किया।

मुक्तिधाम में साफ-सफाई करते अग्रवाल समाज के पदाधिकारी।