- Hindi News
- दिन में पारा चढ़ा, रात में लुढ़कने से ठंड बढ़ी
दिन में पारा चढ़ा, रात में लुढ़कने से ठंड बढ़ी
शहरके दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ है। इस कारण रविवार का दिन गर्म महसूस हुआ। वहीं मौसम विभाग की मानें तो दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा।
वहीं रात का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा। जबकि एक दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा था। ऐसे में दिन का पारा शनिवार की अपेक्षा 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री नीचे आया है। इससे मौसम में सर्दी का एहसास हुआ। रात के समय हल्की तेज हवा चली। उधर, मौसम में सुबह के समय 76 शाम को 55 प्रतिशत नमी दर्ज हुई।