पांच सालों से फरार आरोपी गिरफ्तार
कोटा| गुमानपुरापुलिस ने 5 साल से फरार आरोपी इनायत खां को रविवार को बेगू, चित्तौडगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। 2011 में दर्ज हुए इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीआई राजेश मलिक ने बताया कि वर्ष 2011 में श्रीराम फाइनेंस कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि फाइनेंस के एक ट्रक को रफीक मोहम्मद, राजू अंसारी, इरशाद और इनायत ने खुर्द बुर्द कर दिया। मामले में आईओ एएसआई बुद्धिप्रकाश नामा ने पांच साल से फरार इनायत खां (42) पुत्र मुबारिक खान निवासी बागपुरा, चित्तौडगढ़ को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि इस गिरोह ने दो ट्रकों को फाइनेंस करवाकर रावतभाटा चेचट में चोरी के झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर खुर्द बुर्द किया था।