पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार गमी में गया, पीछे से ताला तोड़कर चुरा ले गए डेढ़ किलो सोना

परिवार गमी में गया, पीछे से ताला तोड़कर चुरा ले गए डेढ़ किलो सोना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीरनगर थाने के सामने वाली गली में एक परिवार रविवार को गमी में गया और पीछे से चोरों ने घर की अलमारी में रखा डेढ़ किलो सोना चुरा लिया। चोरों ने घर में रखा कोई और सामान नहीं छेड़ा।

महावीर नगर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन के पास एमआर जयप्रकाश पुत्र घनश्याम शर्मा परिवार के साथ रह रहे हैं। जो माता-पिता, प|ी और बच्चों सहित रविवार दोपहर 2.30 बजे बारां के एक रिश्तेदार के यहां गमी में गए थे। जब वो शाम 7.30 बजे वापस घर आए तो मेन गेट कमरों के ताले टूटे मिले। कमरे में घुसे तो देखकर होश उड़ गए। दो अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे और उसमें रखा डेढ़ किलो सोना गायब था। पूरे परिवार ने जो आभूषण पहन रखे थे वो भी बारां जाने से पहले खोलकर अलमारी में रख दिए थे। पुलिस इस चोरी के पीछे रैकी करने घर के किसी जानकार व्यक्ति के होने की बात कह रही है।

मुंहपर कपड़ा बांधकर घर में घुसा था चोर

टीचर्सकॉलोनी स्थित एक घर में रविवार दोपहर मुंह पर कपड़ा बांधकर चोर घुस गया और वहां रखा ओवन लेकर जाने लगा। छत पर धूप में बैठे परिजनों को पता चला तो उन्होंने चोर को पकड़ा और जमकर पीटा। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ले वालों ने इस चोर को 10-15 दिनों पहले भी घर से नल की टोटियां चुराते हुए पकड़कर पुलिस को सौंपा था।

औरइधर, शादी में चोरों ने किया हाथ साफ

कुन्हाड़ीस्थित एक मैरिज गार्डन में रविवार को जैन परिवार की शादी थी। जिसमें दोपहर को वर वधु पक्ष दोनों की पहरावनी समारोह चल रहा था। समारोह में दुल्हन का बैग उसने अपनी ताई को सौंपा था। इसके बाद जब उसने वापस मांग तो वो बैग पूरे परिसर में कहीं नहीं मिला। परिजनों ने फिलहाल कुन्हाड़ी थाने में मौखिक शिकायत दी है।