पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना फिसला, चांदी गिरी

सोना फिसला, चांदी गिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीयबाजार में डॉलर में मजबूती से स्थानीय सर्राफा बाजार में भी बीते सप्ताह सोना 550 रुपए गिर गया। एमसीएक्स में भाव गिरने से चांदी 900 रुपए टूट गई। ब्याह-शादी की ग्राहकी से दोनों कीमती धातुओं में आने वाले सप्ताह में भी दाम ज्यादा घटने की संभावना नहीं है।

कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पिछले तीन हफ्ते के निचले स्तर पर गया। अमेरिका में रोजगार के बेहतर आंकड़ों से डॉलर में मजबूती आई। जिससे कॉमेक्स पर सोना 1240 डॉलर प्रति औंस के भी नीचे फिसल गया। इसका असर घरेलू बाजार भी भी पड़ा। सप्ताह के प्रारंभ में सोमवार को सोना स्थानीय बाजार में 28350 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला। मंगलवार को सोने के दाम स्थिर रहे। बुधवार को निवेशकों की बिकवाली से सोना 100 रुपए गिर कर 28250 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। गुरुवार को सोना 50 रुपए की मजबूती पर 28300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। शुक्रवार को सोना 100 रुपए टूट कर 28200 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। शनिवार को सप्ताह के अंत में सोना 400 रुपए फिसल कर 27800 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। कॉमेक्स पर सोने का फरवरी वायदा 15 रुपए घटकर 27714 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जबकि अप्रैल वायदा 148 रुपए घटकर 27254 रुपए पर बंद हुआ।

एमसीएक्स पर चांदी का वायदा टूटने से चांदी सप्ताह भर में 900 रुपए गिर गई। सप्ताह के प्रारंभ में चांदी सोमवार को 38200 रुपए प्रति किलो के भाव पर खुली। मंगलवार को 600 रुपए उछल कर 38800 रुपए प्रति किलो बिकी। बुधवार को मुनाफा वसूली से चांदी 200 रुपए टूट कर 38600 रुपए प्रति किलो रही। गुरुवार को 100 रुपए फिसल कर चांदी 38500 रुपए प्रति किलो रही। शुक्रवार को चांदी 200 रुपए सस्ती होकर 38300 रुपए प्रति किलो बिकी। शनिवार को चांदी 1000 रुपए लुढ़क कर 37300 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए।