पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा के केविन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काॅमर्स में साबित की प्रतिभा

कोटा के केविन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काॅमर्स में साबित की प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटाके स्टूडेंट्स अब इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं के साथ-साथ कॉमर्स से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एग्जाम में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनावा रहे हैं। कोटा के कुन्हाड़ी में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी बीके डेनियल और एमबीएस में बतौर स्टॉफ नर्स सेवा देने वाली राजकुमारी के बेटे केविन ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट इन इंग्लैंड एंड वेल्स का एग्जाम पास किया है। इस एग्जाम काे भारत से मात्र 30 स्टूडेंट्स ही दे पाए थे। इनमें से छह ही क्वालीफाई कर पाए। केविन की पांचवीं रैंक आई है। इसके बाद अब केविन यूनाइटेड किंगडम में ऑडिट रिपोर्ट वेरिफाई कर पाएंगे। इसके साथ ही प्रैक्टिस करने का अधिकार भी मिलेगा। केविन की स्कूलिंग कोटा के माॅडल स्कूल में हुई है।

काउंसलिंगने बनाया कॅरिअर

पिताबीके डेनियल ने बताया कि केविन की रुचि सीए करने में नहीं थी। केविन बीकॉम ऑनर्स के बाद फाइनेंस में एमबीए करना चाहता था। मॉडल स्कूल के शिक्षकों की सही काउंसलिंग के बाद ऐन वक्त पर सीए सीपीटी का फार्म भरा और 20 दिन की तैयारी में सीपीटी क्रैक किया।