एक व्यक्ति की नहीं, पार्टी की जीत
हार के बावजूद यहां से आगे रही कांग्रेस
जीत-हार के मायने| बिरला की साख बढ़ी, धारीवाल को झटका
सीट बरकरार, पर जीत के अंतर में पिछड़ी भाजपा
भाजपा के संदीप शर्मा की जीत से सांसद ओम बिरला का कद एक बार फिर से बढ़ गया है। इससे यह तय हो गया है कि यह सीट भाजपा की है। इसमें भी सांसद बिरला जिसका समर्थन करें, वही जीत हासिल करेगा। कहने को तो यहां पर दो मंत्री, चार सांसद, 22 विधायक भी जुटे थे, लेकिन उनके कारण वोट नहीं बढ़े बल्कि कार्यकर्ता परेशान होते रहे। मतगणना स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों में एक ही चर्चा थी कि आने वाले नगर पालिका चुनाव पंचायत चुनावों में बिरला की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। वहीं, पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता शांति धारीवाल के लिए यह एक और झटका है। यह चुनाव साफ तौर पर बिरला और धारीवाल के बीच लड़ा गया। जिसमें बिरला ने एक बार फिर धारीवाल को पटकनी दी।