- Hindi News
- शिवपुरी धाम के महाराज सनातन पुरी दुर्घटना में घायल
शिवपुरी धाम के महाराज सनातन पुरी दुर्घटना में घायल
कोटा| थेकड़ास्थित शिवपुरीधाम के महाराज सनातन पुरी महाराज दो दिन पहले बारां-झालावाड़ रोड पर जीप पलटने से घायल हो गए। वे दो दिन तक घायलावस्था में सत्संग करते रहे। मंगलवार को कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती हुए। उनके कंधे में फ्रैक्चर है।
सनातन पुरी महाराज शनिवार को जीप से बकानी के पीपलिया गांव सत्संग के लिए जा रहे थे। उनकी जीप को ड्राइवर चला रहा था और जीप में दो संत और भी बैठे थे। महाराज कोटा से बारां पहुंचे और वहां से झालावाड़ जा रहे थे। टोल नाके के पहले गाय सामने गई। इससे चालक ने गाय को बचाने के लिए अचानक जीप मोड़ दी। इससे जीप पलट गई। आगे बैठे महाराज के कंधे पर चोट लगी। वे फिर भी सत्संग में गए। गांव में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। दो दिन तक वहां सत्संग करने के बाद कोटा लौटे। उन्हें कंधे में ज्यादा दर्द होने पर दिखाया गया। उनके कंधे में फ्रैक्चर होने से उन्हें भर्ती कर लिया गया।