- Hindi News
- पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले दिन ही मिली अव्यवस्था
पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले दिन ही मिली अव्यवस्था
कोटा| पॉलिटेक्निककॉलेज में प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स के लिए पहले दिन का अनुभव अच्छा नहीं रहा। क्लासरूम की व्यवस्थाओं को देखकर स्टूडेंट्स में असंतोष देखा गया। इटावा, सुल्तानपुर, सांगोद, किशनपुरा, अटरू, बारां समेत आसपास के अन्य स्टूडेंट्स ने यहां एडमिशन लिया है। पहले दिन ही क्लासरूम के पंखे टूटे हुए मिले। बैंचों पर मिट्टी जमी हुई थी। कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं तक बच्चाें को उपलब्ध नहीं हुई। बच्चाें ने इसकी जानकारी प्रिंसीपल को भी दी। लेकिन, सोमवार को हालत में काेई सुधार नहीं आया। बच्चों को छोड़ने आए अभिभावक भी व्यवस्थाओं से असंतुष्ट नजर आए। मैनेजमेंट ने कुछ दिनों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष ईरशाद अहमद ने व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर अांदोलन की चेतावनी दी है।
न्यूज़ इनबॉक्स