डॉ. तनुश्री माहेश्वरी को प्रथम स्थान
कोटा| जोधपुरमें 13 14 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय 23वीं रेडियोलॉजिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कांफ्रेंस में रेडियोडायग्नोसिस विभाग मेडिकल कॉलेज कोटा की डॉ. तनु श्री माहेश्वरी ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। जिसे प्रथम स्थान मिला है। इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 24 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। रेडियोडायग्नोसिस विभाग मेडिकल कॉलेज कोटा की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता सक्सेना के निर्देशन में डॉ. तनु ने तृतीय वर्ष की रेजीडेंट है पिछले एक वर्ष से स्तन कैंसर में एमआरआई की उपयोगिता के संबंध में शोध कार्य कर रही हैं।
संस्कृितसप्ताह का हुआ समापन : भारतविकास परिषद शिवाजी शाखा की ओर से 4 अगस्त से शुरू हुए संस्कृति सप्ताह का समापन रविवार को हुआ। परिषद के कोषाध्यक्ष जेपी मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक अंशु मित्तल ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश बिरला रहे और अध्यक्षता प्रद्युम्न कुमार जैन ने की। शाखा के 75 वर्ष पूरे करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
तनुश्री