- Hindi News
- सीनियर डीसीएम चौधरी को बताई टीटीई की समस्या
सीनियर डीसीएम चौधरी को बताई टीटीई की समस्या
कोटा| कोटामंडल से गुजरने वाली सवारी गाड़ियों का वर्किंग कोटा मंडल के टिकिट चेकिंग स्टाफ को दिया गया है। कोटा से वर्किंग करते हुए चेकिंग स्टाफ को विश्राम के लिए निजामुद्दीन रेस्ट हाउस में रूकना पड़ता है। लेकिन, निजामुद्दीन रेस्ट हाउस में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण कर्मचारियों को उचित विश्राम नहीं मिल पाता है। रेस्ट हाउस में पानी का आरओ खराब पड़ा है, जिससे शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इन समस्याओं से कोटा मंडल के टिकिट चेकिंग स्टाफ ने वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष एसडी धाकड़ ने बताया कि वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल सीनियर डीसीएम यशवंत चौधरी से मिला। निजामुद्दीन रेस्ट हाउस में टिकिट चेकिंग स्टाफ की समस्या के संबंध में अवगत कराया। चौधरी ने इन समस्याओं का तीन दिन में निराकरण करने का आश्वासन दिया है।