पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स को छठें वेतन आयोग का लाभ मिलना चाहिए

पेंशनर्स को छठें वेतन आयोग का लाभ मिलना चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर शहर में प्रजापति बाजार: अखिलभारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ की ओर से प्रजापति समाज के रोजगार को बहाल करने का ज्ञापन सीएम के नाम संभागीय आयुक्त अश्विनी भगत को दिया। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ प्रजापति ने बताया कि ज्ञापन में मिट्टी के बर्तनों, केल्हू ईंटें बेचने के लिए प्रत्येक शहर में प्रजापति बाजार बनाने की मांग की है।

बारांके अस्पताल प्रभारी बने डॉ. लोहिया : बारांके अस्पताल प्रभारी डॉ. केएल मीणा को हटाए जाने के बाद अब डॉ. लादूराम लोहिया को प्रभारी बनाया गया है। इस अस्पताल का प्रभारी कोई भी डॉक्टर नहीं बनना चाह रहा था। ऐसे में चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से वरिष्ठ डॉक्टरों की सूची जयपुर स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई। इसके बाद रविवार को डॉ. लोहिया को प्रभारी बनाया गया। विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि बारां अस्पताल का पिछले दिनों निदेशक डॉ. बीआर मीणा ने निरीक्षण किया था।