पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा जयंती महोत्सव आज, कई कार्यक्रम होंगे

विश्वकर्मा जयंती महोत्सव आज, कई कार्यक्रम होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| जांगिड़ब्राह्मण नवयुवक मंडल की ओर से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को जांगिड़ ब्राह्मण सामुदायिक भवन में मनाई जाएगी। मंडल के अध्यक्ष लोकेश जांगिड़ ने बताया कि शाम को साढ़े आठ बजे सुंदरकांड और बाबा का भजनों द्वारा गुणगान होगा। उसके बाद रात्रि 12:30 बजे आरती होगी।

विश्वकर्मापूजा महोत्सव का आयोजन भी होगा : अखिलभारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक केशवपुरा स्थित विश्वकर्मा मंदिर पांचाल समाज में हुई। महासभा के अध्यक्ष छीतरलाल पांचाल ने बताया कि 16 को रात्रि जागरण और 17 सितंबर को सुबह 9 बजे यज्ञ और विश्वकर्मा पूजन होगा। प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।