िचकित्सा शिविर में 1565 लोगों को लाभ
कोटा| भारतीययुवा उत्थान संस्थान की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन समारोह में खंडगांवडी आसपास के लगभग 1565 लोगों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गई। कोटा उत्तर अध्यक्ष भंवर सिंह ने बताया कि इस निशुल्क चिकित्सा शिविर अभियान का समापन समारोह वार्ड 56 खंड गावंडी स्थित नव दुर्गा माता मंदिर परिसर में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि कोटा सरस डेयरी के डायरेक्टर श्रीलाल गुंजल थे। अध्यक्षता नरेंद्र सिंह ने की। शिविर में डॉ. दीपेंद्र शर्मा, डॉ. कारनेशन गोयल, डॉ. गिर्राज गोचर सहित अन्य चिकित्सकों ने सेवाएं दी।