नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, संतोष प्रथम
कोटा| अग्रवालमहिला मंडल रामपुरा की ओर से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को नृत्य प्रतियोगिता हुई। मंडल के अध्यक्ष मधु गोटेवाला ने बताया कि महिलाओं का युगल नृत्य रखा गया। बच्चों के दो ग्रुप आयोजित किए गए। ये सभी कार्यक्रम अग्रवाल दिगंबर जैन धर्मशाला में हुए। कार्यक्रम की निर्णायक मेधा पूजा सक्सेना थीं। अतिथि पूनम गोयल, अरुणा अग्रवाल और सावित्री गुप्ता थीं। सांस्कृतिक मंत्री उमा सिंघल सुमित्रा गर्ग ने बताया कि महिला युगल नृत्य में प्रथम संतोष गुप्ता, कमला अग्रवाल द्वितीय सरिता जैन नेहा जैन और तृतीय माया अग्रवाल निशा जैन रहीं।