पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी पाटोत्सव का आयोजन आज होगा

महालक्ष्मी पाटोत्सव का आयोजन आज होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| श्रीमालीब्राह्मण समाज महासभा की ओर से मंगलवार को महालक्ष्मी पाटोत्सव मनाया जाएगा। प्रवक्ता प्रदीप ित्रवेदी ने बताया कि आयोजन शाम 4 बजे से गोदावरीधाम के सामने स्थित रामधाम आश्रम में होगा। अध्यक्ष अमृतलाल ओझा के अनुसार समाज की प्रतिभाओं काे सम्मानित भी किया जाएगा।

रेलवेअस्पताल में गंदगी, मकानों में दरार

कोटा| वेस्टसेन्ट्रल रेलवे एंपलाइज यूनियन की चेतना यात्रा के दौरान सोमवार को कर्मचारी प्रतिनिधियों ने रेलवे अस्पताल रेलवे मकानों की स्थिति देखी। यूनियन के सहायक महामंत्री एसके.भार्गव ने बताया कि संजय शिवा के नेतृत्व में रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जहां जैविक कचरा इमरजेंसी कक्ष के पास पड़ा मिला। साफाईवालों की कमी के कारण जगह- जगह गंदगी पड़ी थी।

इंजनपटरी से उतरा

कोटा| रेलवेयार्ड कोटा में सोमवार को लगभग साढ़े चार बजे एक इंजन पटरी से उतर गया। बाद में उसे सवा घंटे बाद चढ़ाया गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि बिजली का इंजन को लोको ट्रिप शेड में ले जा रहा था। उसी दौरान प्वाइंट पर इंजन पटरी से उतर गया। इस कारण यार्ड में लगभग सवा घंटे यातायात प्रभावित हुआ।