पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबी हड़ताल के बाद वकील आज से काम शुरू करेंगे

लंबी हड़ताल के बाद वकील आज से काम शुरू करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शहरके वकील मंगलवार से वापस काम पर लौट रहे हैं। जयपुर में वकीलों के आंदोलन के समर्थन में 2 माह से जारी हड़ताल सोमवार को स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय अभिभाषक परिषद ने कार्यकारिणी की बैठक में लिया है। वकील जिला एवं सेशन न्यायालय सहित अधीनस्थ न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर पैरवी शुरू करेंगे।

परिषद के महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से 2 माह से जारी हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर से वकीलों द्वारा न्यायिक कामकाज शुरू कर दिया जाएगा।

2माह तक परेशान रहे पक्षकार : पिछले14 जुलाई से जारी वकीलों की हड़ताल के कारण करीब 2 माह तक कोर्ट में तारीख पेशी पर आने वाले पक्षकार परेशान रहे। साथ ही वकीलों द्वारा लंबित प्रकरणों पर पैरवी नहीं करने से जिला न्यायालय सहित अधीनस्थ कोर्ट में न्यायिक कामकाज रूका रहा। गवाह कोर्ट में बिना बयान दिए ही वापस घरों की ओर लौट रहे थे।