पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे प्लेटफॉर्म पर भटकते मिले दो युवक

रेलवे प्लेटफॉर्म पर भटकते मिले दो युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रेलवेप्लेटफार्म कोटा पर सोमवार को भटकते मिले दो युवकों को रेलवे सुरक्षा बल ने जब पकड़कर पूछताछ की, तो रामगंजमंडी में दो दिन पूर्व अध्यापिका के घर हुई चोरी का राज खुला। आरपीएफ ने उन दोनों युवकों को रामगंजमंडी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

आरपीएफ प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि आरपीएफ सोमवार को रेलवे एक्ट की तहत कार्रवाई कर रही थी। उसी समय प्लेटफॉर्म पर दो युवक संदिग्धावस्था में घूमते मिले। जवानों ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो वह दोनों अलग-अलग बात कहने लगे। जब उन्हें थाने लाकर सख्ती की तो दोनों ने असलियत बता दी। सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों के नाम पता सुकेत रोड रामगंजमंडी निवासी गोलू उर्फ आमिर शेख पुत्र जलालुद्दीन, सिद्दू उर्फ शादाब पुत्र रईस हैं। इन दोनों ने रामगंजमंडी निवासी संतोष शर्मा के घर से चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। चोरी लगभग एक लाख के जेवरात की है। जेवरात में मंगल सूत्र, कान के टॉप्स अन्य सामान शामिल हैं। पकड़े गए युवकों के बारे में सूचना रामगंजमंडी थानाधिकारी को दी गई।

जेवरातचुराकर गाड़े: आरपीएफने बताया कि दोनों युवकों ने चोरी उस समय की जब अध्यापिका संतोष शर्मा स्कूल गई हुई थी। घर पर ताला लगा था। लेकिन वे जाते समय आलमारी खुली ही छोड़ गई थी। चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़ा और जेवरात चुराकर रामगंजमंडी में ही छिपा दिए। पोस्ट प्रभारी सिंह ने बताया कि युवक ने पकड़े जाने के बाद यह बताया था कि वे यूपी जाने के लिए कोटा रेलवे स्टेशन पर आएं हैं।