स्किल डेवलपमेंट की दी जानकारी
कोटा| युवाकार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर का 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन कोशिश एनजीओ परिसर में सांसद ओम बिरला ने किया। अध्यक्षता रोजगार विभाग के सहायक निदेशक प्रवीण माथुर ने की। मुख्य वक्ता अनुज विलियम्स ने युवाओं को स्कील डेवलपमेंट एवं व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दिया। जिला युवा समन्वयक महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि तीन जिलों के 18 पंचायत समितियों के 40 युवाओं ने भाग लिया।