- Hindi News
- कोटिया भील जयंती मनाई, पुष्पांजलि अिर्पत
कोटिया भील जयंती मनाई, पुष्पांजलि अिर्पत
कोटा| युवाआदिवासी भील विकास समिति द्वारा सोमवार को कोटिया भील जयंती मनाई गई। समाज के युवा अध्यक्ष राजेंद्र भील ने बताया कि इस अवसर पर कोटिया भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कोटिया जयंती पर कोटा में राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा इस दिन राजस्थान भील समाज विकास समिति की ओर से भी भील सरदार कोटिया भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया गया। समिति के अध्यक्ष गिरिराज भील ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटड़ा दीप सिंह के सरपंच श्याम लाल भील थे।
सहायताके लिए राशि एकत्रित करेंगे
कोटा| भाजपाशहर जिला कोटा की ओर से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जम्मू कश्मीर पीडितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की जाएगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आमजन से सहायता राशि एकत्र कर जन्म दिवस मनाएंगे। प्रत्येक मंडल में मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में सहायता राशि संग्रह की जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को एकत्र होने वाली राशि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगे भिजवा दी जाएगी।