कोटा| शहरमें मौसम के मिजाज एक बार फिर तीखे होने लगे हैं। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूप काफी तेज होने के कारण दिनभर लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।