पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शहर में सुबह 6 बजे से नो एंट्री

अब शहर में सुबह 6 बजे से नो एंट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| लगातारहो रहे हादसों को देखते हुए शहर में पहली बार नो एंट्री का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है। नई व्यवस्था शनिवार से लागू हो जाएगी। वहीं, व्यवस्था बनाने के लिए डीएसपी ट्रैफिक ने 50 जवान और देने की मांग की थी। जिस पर एसपी ने 30 अतिरिक्त जवान दे दिए।

पिछले महीने कोटड़ी में सुबह 7 बजे ट्रक द्वारा महिला को कुचलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उसके बाद कलेक्टर जोगाराम ने हाल ही में हुई यातायात सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्देश दिए कि शहर में अब नो एंट्री का समय सुबह 8.30 की जगह सुबह 6 बजे से कर दिया जाए। इससे पहले डीएसपी ट्रैफिक तृप्ति विजयवर्गीय ने कार्यवाहक एसपी मनीष अग्रवाल को पत्र लिखकर कहा था कि नई व्यवस्था लागू करने के लिए ट्रैफिक को 50 जवानों की और जरूरत है।

शहरमें 74 पाइंट| ट्रैफिकके फिलहाल 74 प्वाइंट हैं। इनमें से केवल 64 प्वाइंट पर ही जवान ड्यूटी दे रहे हैं। ट्रैफिक डीएसपी के अनुसार अब 8 से 10 प्वाइंट नो एंट्री के और बढ़ जाएंगे। नई व्यवस्था के बाद अब जवानों की दो शिफ्ट में सुबह 6 से दोपहर ढाई और ढाई बजे से रात 10 बजे तक ड्यूटी रहेगी।

^यह सही है कि ट्रैफिक में जाब्ता कम है। शहर पुलिस के पास जो भी जवान उपलब्ध होंगे, उन्हें लगाकर सीमित संसाधन में नो एंट्री की व्यवस्था की जाएगी।

-मनीष अग्रवाल,कार्यवाहक एसपी