- Hindi News
- कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुटाया धन
कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुटाया धन
कोटा| स्टूडेंट्सइस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के मीडिया सचिव मोहम्मद आसिम ने बताया कि विज्ञाननगर स्थित रियर पॉइंट संस्थान के कैंपस सचिव सैफुल इस्लाम की अगुवाई में नुक्कड़ सभा हुई। जिसमें छात्रों को जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए प्रेरित कर धन एकत्रित किया गया। जिसे संगठन के मुख्यालय दिल्ली भेजा जाएगा। जहां से जम्मू-कश्मीर पहुंचाया जाएगा।
उधर, राजस्थान मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ की ओर से सभा शमा कॉलोनी स्थित सिराते मुस्तकीम मदनी मदरसा में हुई। संघ के उपाध्यक्ष साबिर हुसैन ने बताया कि सभा में जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा करने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी मदरसा पैरा टीचर्स ने समर्थन कर अपने एक दिन का वेतन सहायता कोष में जमा करवाने का निर्णय लिया।