भाजपाइयों ने थाने पर किया प्रदर्शन
कोटा| भाजपाकार्यकर्ता से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। डीएसपी की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। औद्योगिक मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि प्रेमनगर में हरि सिंह उनका पड़ोसी जीतेंद्र आपस में झगड़े थे। पुलिस उन्हें लेकर थाने गई। थाने में कार्यकर्ता कमलेश और इंद्रमल ने वहां आकर बात करनी चाही तो एसआई अरविंद ने उनके साथ अभद्रता की। इस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने थाने पर प्रदर्शन किया।