पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुसूचित जाति विभाग के शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया पिटाई का आरोप

अनुसूचित जाति विभाग के शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया पिटाई का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शहरकांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष ने पड़ोसी पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पैर में फ्रैक्चर होने पर उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

अध्यक्ष भगवानदास ने बताया कि उनका पड़ोसी शंभू नगर निगम का सफाईकर्मी है। उसने घर के बाहर सुअर पाल रखे हैं, जिससे गंदगी होती है। 15 दिन पहले नगर निगम में इसकी शिकायत की थी। नगर निगम के सेक्टर से जमादार गुरुवार सुबह आए थे और मौका देखा था। आरोप है कि बाद में शंभू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत नयापुरा थाने में दी तो पुलिस शंभू को तलाशने आई। पुलिस को शंभू नहीं मिला। पुलिस के जाने के बाद शंभू और अन्य 7-8 साथियों ने भगवानदास पर हमला कर दिया। उनके साथ जमकर मारपीट की गई। एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि फिलहाल मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।