पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयकारों के बीच शहर में निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा

जयकारों के बीच शहर में निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानविश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्राएं निकाली गईं। बिहार समाज विकास समिति की ओर से महावीर नगर की कंपीटिशन कॉलोनी स्थित पार्क में जयंती समारोह मनाया गया। शाम को यहां से शोभायात्रा शुरू हुई, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए भीतरिया कुंड पहुंची। शोभायात्रा में आगे-आगे हाथी, घोड़े और ऊंट गाड़ी चल रही थी।

भगवान विश्वकर्मा के जयकारों के बीच भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा में भगवान विश्वकर्मा की झांकी भी शामिल रही। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इसके पहले पूर्व न्यास अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, कोटा देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रुक्मिणी मीणा ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इधर, अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की ओर से केशवपुरा सेक्टर-6 स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन-हवन का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से पूजा हवन का दौर चला जो शाम तक जारी रहा। शाम को यहां से भी शोभायात्रा निकली, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए भीतरिया कुंड पहुंची।

आजनिकलेगी शोभायात्रा : कालीमाता उत्थान और विकास समिति की ओर से चौथमाता बाजार स्थित बंगाली समाज के काली माता मंदिर से शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष किंकर दास ने बताया कि यात्रा शाम 5 बजे चौथमाता मंदिर से रवाना होगी, जो सब्जीमंडी, जयपुर गोल्डन होते हुए बारहदरी पहुंचेगी। जहां विसर्जन का कार्यक्रम होगा। यात्रा में कई झांकियां शामिल रहेंगी।

राठौरयुवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 को

कोटा| राठौरयुवा शक्ति जागृति मंच की ओर से रविवार को हाड़ौती राठौर तेली समाज छात्रावास, दादाबाड़ी में अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति महामंत्री हरीश राठौर ने बताया कि परिचय सम्मेलन में करीब 1100 युवक-युवतियां और उनके अभिभावक भाग लेंगे। सम्मेलन में परिचय स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। राठौर के अनुसार गुरुवार को समिति की बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।

पांचाल महासभा की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब।