पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस मॉडल में बताया सावधानी से चलाएं वाहन

साइंस मॉडल में बताया सावधानी से चलाएं वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग की ओर से रामपुरा स्थित महात्मा गांधी स्कूल में तीन दिवसीय साइंस मेले में स्टूडेंट्स के बनाए तरह-तरह के मॉडल प्रदर्शित किए गए। मॉडल में वाहन चलाने में सावधानी बरतने से प्राकृतिक ऊर्जा के उपयोग बताए।

बृजराजपुरा रा मावि के कोमल ने ट्रैफिक की व्यवस्था को बताया। मॉडल में उसने वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग नहीं करने, ट्रैफिक सिग्नल के पालन करने की जानकारी दी। वहीं, गवर्नमेंट स्कूल किशनपुरा के ईश्वर ने पवन चक्की का मॉडल बनाया। मॉडल बनाने में 200 रुपए का खर्च आया है। इनके अलावा कई स्कूली बच्चों ने तरह-तरह के मॉडल का प्रदर्शन किया।

रामपुरा महात्मा गांधी स्कूल में साइंस प्रदर्शनी के दाैरान बच्चों को विज्ञान का महत्व बताया गया।

आयोजन