- Hindi News
- निशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण सम्पन्न
निशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण सम्पन्न
कोटा| सेन्ट्रलबैक आॅफ इंडिया द्वारा संचालित सेन्ट आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोटा में मोबाइल रिपेयरिंग का 30 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबन्धक दरगाही सिंह ने कहा कि जमा पूंजी को व्यर्थ में बहाने के बजाय बचत कर घर परिवार को संबल प्रदान करना चाहिए। आरसेटी के निदेशक आरके मीणा ने कहा कि मोबाइल आज के युग की आवश्यकता है। उन्होंने नए मोबाइल रिपेयरिंग बैच शुरू होने की जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारी एमएल जाकरा ने संचालन किया।