- Hindi News
- कोर्ट के बाहर एमबीएस की जमीन पर बनेगी पार्किंग
कोर्ट के बाहर एमबीएस की जमीन पर बनेगी पार्किंग
कोटा| कोर्टपरिसर में लंबे समय से चल रही पार्किंग की समस्या से अब निजात मिल सकेगी। कोर्ट परिसर के बाहर सर्किट हाउस रोड पर एमबीएस अस्पताल की जमीन पर पार्किंग स्थल बनेगा। गुरुवार को इसकी तैयारियां शुरू हो गईं।
एमबीएस अस्पताल में स्थित डॉक्टरों के निवास को अधिग्रहीत करने के संबंध में कलेक्टर जोगाराम की अध्यक्षता में उनके कक्ष में 10 सितंबर 2014 को सुबह 10:30 बजे एक बैठक हुई। इसमें कोर्ट परिसर और कलेक्ट्रेट के आसपास हैवी ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या पर विचार किया गया। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने कोर्ट परिसर के सामने की तरफ पार्किंग के लिए प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज के आवास के आगे का भाग, क्वार्टर संख्या 205 और 225 के आगे का भाग और क्वार्टर संख्या 204 के पीछे की तरफ खाली पड़ी जमीन की जरूरत बताई।
एमबीएस अस्पताल परिसर में इसी जगह से होकर जाएगा पार्किंग का रास्ता।