- Hindi News
- शिक्षा समिति 46 वरिष्ठ सदस्यों का करेगी सम्मान
शिक्षा समिति 46 वरिष्ठ सदस्यों का करेगी सम्मान
कोटा| हितकारीविद्यालय सहकारी शिक्षा समिति की आम सभा 21 सितंबर को घोड़े वाले चौराहे स्थित टीलेश्वर महादेव में होगी। इस दाैरान 46 सीनियर सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। समिति की गतिविधियों को लेकर अधिशाषी निदेशक राजेश बिरला ने बताया कि तैयारियों को लेकर समिति की सूरज बिरला की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि शहर में सदस्यों की सुविधा के लिए जल्द ही महावीर नगर और बारां रोड पर नई शाखाएं खोली जाएंगी। सदस्यों को प्रोत्साहन राशि एवं लाभांश 22 प्रतिशत प्रस्तावित किया है। सांसद ओम बिरला, विधायक हीरालाल नागर, अशोक डोगरा, चंद्रकांता मेघवाल को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही नवनिर्वाचित विधायक संदीप शर्मा का भी सम्मान होगा।
300करोड़ हो चुका है टर्नओवर
बिरलाने बताया कि समिति का टर्नओवर 300 करोड़ हो चुका है।